पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकीलों के दूसरे धड़े ने भी हड़ताल स्थगित की

वकीलों के दूसरे धड़े ने भी हड़ताल स्थगित की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अध्यक्ष बोले- आंदोलन ऐसे नहीं चलाए जाते

नहीं जुटे वकील तो बिना प्रदर्शन किए लौटे

राजस्थानहाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन को हड़ताल जारी रखने के फैसले के तीसरे दिन ही बुधवार को हड़ताल स्थगित करनी पड़ी। जनरल हाउस की मीटिंग में मौजूद सभी वकीलों की सहमति के बाद अध्यक्ष ने इसकी घोषणा की। इससे पहले हाईकोर्ट मेनगेट के सामने प्रदर्शन के लिए गिने-चुने वकील ही एकत्र हुए। दूसरी ओर ज्यादातर वकील अदालतों में उपस्थित हुए। पुलिस ने भी पहले ही हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा कम कर दी।

तीनदिन में यूं बदली फिज़ां : जयपुरमें रविवार को महाधिवक्ता वकीलों की ओर से मुख्य न्यायाधीश से मिले और मांगे मानने पर हड़ताल स्थगित करने पर माने।

शेष| पेज 7 (सिटी फ्रंट पेज भी पढ़ें)

जोधपुरमें हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने अगले दिन जनरल हाउस बुलाई। वहीं हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन ने मंगलवार से काम पर लौटने की घोषणा की। सोमवार को एडवोकेट्स एसोसिएशन ने जनरल हाउस में हड़ताल जारी रखने प्रदर्शन का निर्णय लिया। वहीं लॉयर्स एसोसिएशन ने कहा कि हम काम पर लौटेंगे।

मंगलवार को लॉयर्स एसोसिएशन के वकील सरकारी वकील सहित ज्यादातर वकील काम पर लौटे। एडवोकेट्स एसोसिएशन ने बहिष्कार किया।

बुधवार को प्रदर्शन के लिए चंद वकील जुटने एवं जनरल हाउस में सभी के हड़ताल स्थगन के फैसले पर हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन ने यह फैसला किया।