कई ट्रेनें आज से लूनी तक ही आएंगी
कई ट्रेनें आज से लूनी तक ही आएंगी
जोधपुर| जोधपुर-लूनीके बीच रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के कार्य के चलते जोधपुर तक आने वाली कुछ ट्रेनें गुरुवार से लूनी तक ही संचालित होंगी। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 54818/54817 जोधपुर-बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 54821/54822 जोधपुर-भीलड़ी-जोधपुर पैसेंजर का संचालन 18 से 24 सितंबर तक, ट्रेन संख्या 54816 बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 54831 जोधपुर-भीलड़ी पैसेंजर का संचालन 19 से 24 सितंबर तक, ट्रेन संख्या 54815/54814/54813 जोधपुर-बाड़मेर-जोधपुर पैसेंजर का संचालन 20 से 24 सितंबर तक जोधपुर और लूणी के बीच निरस्त रहेगा।