पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकीलों की हड़ताल से 50 हजार मुकदमों की सुनवाई प्रभावित होने का अनुमान

वकीलों की हड़ताल से 50 हजार मुकदमों की सुनवाई प्रभावित होने का अनुमान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आखिर61 दिन बाद वकीलों की हड़ताल पूरी तरह स्थगित हो गई, लेकिन हड़ताल के दौरान हाईकोर्ट अधीनस्थ अदालतों में कामकाज लगभग पूरी तरह से ठप रहने के कारण अब तक करीब 50 हजार मुकदमों की सुनवाई प्रभावित होने का अनुमान है। इसके अलावा कोर्ट परिसर में बैठने वाले स्टांप वेंडर्स, फोटो कॉपियर्स, टाइपिस्ट आदि के करीब 75 लाख रुपए के कारोबार पर असर हुआ है। खुद वकीलों को भी नुकसान हुआ है। इस दौरान उनके फायदे के लिए बने कल्याण कोष में करीब तीन लाख रुपए जमा नहीं हो पाए। भास्कर की पड़ताल में ये तथ्य सामने आए हैं।

हड़ताल स्थगित करने की घोषणा के समय हाईकोर्ट एडवाेकेट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी सदस्य कुछ इस अंदाज में नजर आए।

हड़ताल पर अड़ी रही एसो. के पदाधिकारी मीडिया से दूर

भास्करने हड़ताल स्थगित होने के बाद हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसो. के पदाधिकारियों से बातचीत की कोशिश की, लेकिन अध्यक्ष रणजीत जोशी का तो मोबाइल ही स्विच ऑफ था, जबकि उपाध्यक्ष रतनाराम ठोलिया ने किसी समारोह में व्यस्त होने की बात कहते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

61 दिन काम बंद रहने से पक्षकार तो प्रभावित हुए ही, वेंडर्स के भी करीब 75 लाख के कारोबार पर असर

लॉयर्स एसोसिएशन की जनरल हाउस मीटिंग बुलाने का प्रस्ताव खारिज

राजस्थानहाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बुधवार को हुई विशेष बैठक में सदस्यों द्वारा जनरल हाउस की मीटिंग बुलाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। गौरतलब है कि एसोसिएशन अध्यक्ष दलीपसिंह राजवी ने रविवार को ही हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी थी, लेकिन कुछ सदस्य इस फैसले से नाराज थे। उन्होंने इस निर्णय के खिलाफ जनरल हाउस की मीटिंग बुलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया था। बुधवार को राजवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनरल हाउस की मीटिंग बुलाने के मुद्दे पर चर्चा की गई। वर्तमान में एसोसिएशन के कुल 1403 सदस्य हैं और जनरल हाउस की मीटिंग बुलाने के लिए प्रस्ताव पर 470 सदस्यों के हस्ताक्षर होने जरूरी हैं, जबकि पेश किए गए प्रस्ताव पर केवल 372 सदस्यों के ही हस्ताक्षर किए हुए थे। इस पर सर्वसम्मति से जनरल हाउस की मीटिंग बुलाने के प्रस्ताव काे खारिज कर दिया गया।

वेंडर्स पर असर| कोर्टपरिसर में करीब डेढ़ सौ वेंडर्स, टाइपिस्ट, फोटो काॅपियर्स आदि हैं। हड़ताल की अवधि में इनका कारोबार भी प्रभावित हुआ। एक अनुमान के अनुसार