पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर में औसतन 5.2 किमी तक ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम का उपयोग

शहर में औसतन 5.2 किमी तक ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम का उपयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| शहरमें लचर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के कारण प्रत्येक व्यक्ति रोजाना औसतन केवल 5.2 किलोमीटर दूरी के लिए ही इसका उपयोग कर रहा है। सिस्टम सुधारने के लिए वर्ष 2010-11 में तैयार कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान की सर्वे रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ था। चार साल बाद भी यही स्थिति है और ज्यादातर लोग आज भी निजी वाहनों का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। कारण स्पष्ट है, शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था जितनी प्रभावी ढंग से लागू की जानी है, वह नहीं हो पा रही है। यदि ज्यादा से ज्यादा शहरवासी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज करें तो शहर का यातायात सुचारु होने के साथ व्यवस्थित होगा, पार्किंग की समस्या पर अंकुश लगेगा। साथ ही सड़कों पर वाहनों रेलमपेल कम होगी तो प्रदूषण की समस्या का भी काफी हद तक समाधान होगा।

सरकार की उदासीनता से कई मार्गों पर सिटी बसें नहीं चलने से दुविधा बढ़ी

सस्ता सुलभ पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन मिलना मुश्किल