पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड नंबर 14, 15, 16, 17 18 का रूबरू आज

वार्ड नंबर 14, 15, 16, 17 18 का रूबरू आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिकभास्कर का \\\"स्मार्ट वार्ड, स्मार्ट सिटी\\\' को लेकर \\\"रूबरू\\\' कार्यक्रम गुरुवार दोपहर 12 से 2 बजे तक दशरथमल सिंघवी सभागार गीता भवन में होगा। यह सातवां रूबरू कार्यक्रम सरदारपुरा विधानसभा के वार्ड संख्या 14, 15, 16, 17 18 के लिए होगा। इन वार्डों में चांदपोल, ब्रह्मपुरी, नवचौकिया, वीर मोहल्ला, गंगलाव, बकरामंडी, तापड़ियों की गली, कुम्हारिया कुआं, सुखानंद की बगेची, एक मीनार मस्जिद, सिवांची गेट, कालिया धुका, महेश स्कूल, गीता भवन, प्रतापनगर, भील बस्ती सेक्टर जे, प्रतापनगर हाउसिंग बोर्ड के सभी सेक्टर, यूआईटी सेक्टर से एच तक, हुडको क्वार्टर मजदूर क्वार्टर, बोम्बे माेटर चौराहा, महेश हॉस्टल, जगदंबा कॉलोनी, सरगरा कॉलोनी, लाला लाजपतराय कॉलोनी आसपास की कॉलोनियां शामिल हैं। दैनिक भास्कर के अब तक आयोजित छह रूबरू कार्यक्रम हो चुके हैं। इसमें सूरसागर विधानसभा के 10, शहर के 12 आैर सरदारपुरा के 11 वार्ड शामिल हैं।

दशरथमल सिंघवी सभागार, गीता भवन में दोपहर 12 से 2 बजे तक