ब्यास के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन
जोधपुर| शहरके उपनगरीय भगत की कोठी स्टेशन से ब्यास के लिए गुरुवार सुबह 6:30 बजे सत्संग स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन वापसी में ब्यास से 21 सितंबर को चलेगी। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या 04803 भगत की कोठी से सुबह 6:30 बजे रवाना होकर दोपहर 1:25 बजे बीकानेर होते हुए शुक्रवार सुबह 3:15 बजे ब्यास पहुंचेगी। ब्यास से ट्रेन संख्या 04804 रविवार को दोपहर 1:40 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 10 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। इस ट्रेन का जोधपुर, पीपाड़ रोड, गोटन, मेड़तारोड, नागौर, नोखा, बीकानेर, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, बठिंडा फिरोजपुर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।