22 तक दाखिल करवा सकेंगे वैट
जोधपुर| वाणिज्यिककर विभाग ने वैट 10ए का रिटर्न दाखिल करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 सितंबर कर दी है। इस संबंध में विभाग के कमिश्नर संजय मल्होत्रा ने नोटिफिकेशन जारी किया है। विभाग के एसीटीओ केके व्यास के अनुसार ऐसे डीलर्स जो वर्ष 2012-13 का वैट 10ए का रिटर्न जमा नहीं करा पाए उनके लिए अंतिम तिथि 15 से बढ़ाकर 22 सितंबर कर दी गई है। ऐसे में अब तक वंचित रहे डीलर्स इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी गलती सुधार सकते हैं।