- Hindi News
- ड्राई फ्रूट व्यापारियों के यहां सर्वे लाखों का सेल्स टैक्स वसूला
ड्राई फ्रूट व्यापारियों के यहां सर्वे लाखों का सेल्स टैक्स वसूला
सेल्सटैक्स विभाग ने दीपावली से पहले बिना बिल लाखों रुपए मूल्य के सूखे मेवे किराणा का सामान मंगवाने और बेचने वाले संभाग के नौ थोक व्यापारियों के यहां सर्वे किया है। इसमें छह व्यापारियों से 12.15 लाख रुपए का टैक्स पेनल्टी वसूली गई है, जबकि तीन के यहां सर्वे जारी है।
वाणिज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त (एंटीविजन) केके व्यास ने बताया कि बुधवार को प्रदेशव्यापी सर्वे के तहत यह कार्रवाई की गई। इसके तहत उपायुक्त बीएल मेहरा के नेतृत्व में जोधपुर शहर के भीतरी भाग मंडोर मंडी के तीन-तीन और बाड़मेर, बालोतरा जैसलमेर एक-एक व्यापारी के यहां सर्वे किया गया। इसमें दिल्ली, जयपुर सहित देश के अलग-अलग क्षेत्रों से बिना बिल मंगवाए गए सूखे मेवे किराणा की जांच-पड़ताल की गई। इन नौ व्यापारियों के यहां 35 अधिकारियों कर्मचारियों की नौ टीमों ने बुधवार रात तक सर्वे किया। तीन व्यापारियों के यहां से दस्तावेज सीज कर जांच की जा रही है।