- Hindi News
- हत्या कर शव तिंवरी रोड िस्थत कुएं में फेंका
हत्या कर शव तिंवरी रोड िस्थत कुएं में फेंका
सरकार ने माना
सर्पदंश से 106 मौतें हुईं, दवा की कमी से इनकार
घूस का आरोपी
डॉक्टर के पास आय से 109 फीसदी अधिक संपत्ति
चेराई की घटना
चेराई | तिंवरीरोड पर धनार कुएं में एक युवक का शव मिला। किसी ने उसकी हत्या कर शव यहां फेंक दिया। कुएं के पास खून के धब्बे एक गाड़ी की चाबी भी मिली है। ओसियां थानािधकारी पूरणसिंह ने बताया युवक की पहचान पीलवा के लक्ष्मण सोनी (21) पुत्र रामलाल के रूप में हुई। उसकी खेड़ापा के निकटवर्ती जोईंतरा में दुकान है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह 10 दिन से लापता था। कुएं में एक बैग, जिसमें डायरी भी थी, उसी के आधार पर पुलिस को उसके परिजनों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया, लेकिन परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए दुबारा पोस्टमार्टम की मांग करते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। देर शाम तक समझाइश का प्रयास करने में लगे रहे, लेकिन वे शव उठाने के लिए राजी नहीं हुए।