पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्माणाधीन मकान से 200 किलो वजनी तिजोरी चोरी

निर्माणाधीन मकान से 200 किलो वजनी तिजोरी चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर| रातानाडाथाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में रखी लोहे की पुरानी तिजोरी चोरी हो गई। तिजोरी का वजन करीब दो सौ किलोग्राम था और उसमें चांदी के बर्तन रखे हुए थे। रातानाडा पुलिस ने बताया कि हाईकोर्ट रोड स्थित लाइट हाउस निवासी अरुण पुंगलिया पुत्र मदनलाल का पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान है। इसका कार्य काफी समय से रुका हुआ था। उन्होंने बताया कि इस मकान में हैंडीक्राफ्ट आइटम, पुराने दरवाजे एक लोहे की भारी भरकम तिजोरी रखी थी। चोरों ने गत एक से दस सितंबर के बीच लोहे की तिजोरी चुरा ली। चोरी का वजन अधिक होने से आशंका है कि कम से कम तीन-चार चोरों ने वारदात को अंजाम दिया होगा।