- Hindi News
- शास्त्रीनगर में शुरू हुआ डोर टु डोर वेस्ट कलेक्शन, लोगों ने भी दिखाया उत्साह
शास्त्रीनगर में शुरू हुआ डोर-टु-डोर वेस्ट कलेक्शन, लोगों ने भी दिखाया उत्साह
जोधपुर | नगरनिगम के सभी 65 वार्डों में घर-घर कचरा संग्रहण को लेकर कवायद तेज हो गई हैं। स्कूलों सरकारी विभागों को कचरा मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान के साथ पॉश कॉलोनियों में घर-घर कचरा संग्रहण का काम भी शुरू कर दिया गया है। सॉलिड एंड लिक्विड रिसोर्सेज मैनेजमेंट के तहत बुधवार को शास्त्रीनगर के सेक्टर डी में घर-घर कचरा संग्रहण शुरू हुआ। शास्त्रीनगर डी सेक्टर विकास समिति नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में बटरी से चलने वाले ई-रिक्शा को सीईआे हरिसिंह राठौड़ ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।
सूखागली कचरा अलग-अलग किया एकत्रित
ई-रिक्शाघंटी बजाता हुआ पॉश कॉलोनी में घूमा, तो लोगों का सफाई को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था। कचरा लेने वाले वाहन को देखकर हर घर से महिलाएं निकली आैर डस्टबिन में एकत्रित किया गया सूखा गीला कचरा वाहन में डाला। वहीं शास्त्रीनगर सेक्टर डी जी के पॉश इलाके में शनिवार काे शहर विधायक कैलाश भंसाली की अगुवाई में डोर-टु-डोर वेस्ट कलेक्शन के लिए सीईआे हरिसिंह राठौड़ ने गठित समिति को बैटरी से चालित रिक्शा भेंट किया।
दीपावलीपर चलेगा विशेष सफाई अभियान
नगरनिगम शहर के सभी 65 वार्डों में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष सफाई अभियान चलाएगा। इसके तहत दोनों ही पारियों में सफाई होगी। प्रत्येक जोन को सफाई के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारी संसाधन दिए जाएंगे। शनिवार को सीईआे के नेतृत्व में अशोक उद्यान आसपास के इलाकों के लिए निगम के सभी कर्मचारी श्रमदान कर सफाई करेंगे।
शास्त्रीनगर में डोर-टु-डोर वेस्ट कलेक्शन शुरू हुआ।