पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेआईए चुनाव में विनोदसिंह अध्यक्ष, ओम लोहिया सचिव विमल सुराणा कोषाध्यक्ष बनने लगभग तय

जेआईए चुनाव में विनोदसिंह अध्यक्ष, ओम लोहिया सचिव विमल सुराणा कोषाध्यक्ष बनने लगभग तय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | जोधपुरइंडस्ट्रीज एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन दाखिल करने का बुधवार को आखिरी दिन था। हर पद के लिए एक ही आवेदन दाखिल हुआ है। यदि शुक्रवार को नामांकन वापस नहीं लिया जाता है तो सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होगा। ऐसे में विनोदसिंह राजपुरोहित जेआईए के नए अध्यक्ष होंगे। जबकि ओम लोहिया सचिव विमल सुराणा कोषाध्यक्ष बनेंगे।

चुनाव अधिकारी एसएन भार्गव ने बताया कि एसोसिएशन के वर्ष 2014-15 के वार्षिक चुनाव के तहत पांच पदाधिकारियों 14 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया जाना है। बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन पांच पदाधिकारियों के लिए प्रत्येक पद के लिए एक-एक उम्मीदवार तथा 14 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 14 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र प्राप्त हुए जो सभी सही पाए गए। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए विनोदसिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष पद के लिए रमेश गांधी, सचिव पद के लिए ओमप्रकाश लोहिया, सहसचिव पद के लिए हरीश अग्रवाल कोषाध्यक्ष पद के लिए विमल सुराणा के नामांकन प्राप्त हुए। इसी प्रकार 14 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए बीरबल विश्नोई, भवानीशंकर भूत, सीएस मंत्री, गौतम जीरावला, गिरीश सोनी, हेमंत निहलानी, महेश धनकानी, नरपतसिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र अग्रवाल, रवींद्र अग्रवाल, श्रीगोपाल साबू, सुधीर मूंदडा, सुरेश भवानी विनोद आचार्य के नामांकन प्राप्त हुए। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 19 सितंबर है तथा उसके बाद ही निर्वाचित नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मेघराज लोहिया ने उद्यमियों को संबोधित किया तथा कहा कि नई टीम औद्योगिक विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर अध्यक्ष आशाराम धूत ने नामांकन भरने वालों को बधाई दी।