- Hindi News
- डीएमआरसी की विभिन्न संस्थाओं से 8 एमओयू तय
डीएमआरसी की विभिन्न संस्थाओं से 8 एमओयू तय
जोधपुर | मरुस्थलीयआयुर्विज्ञान संस्थान की ओर से 21 से 23 सितंबर तक राजस्थान कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान कॉन्क्लेव द्वितीय में डीएमआरसी विभिन्न संस्थाओं के साथ करीब 12 एमओयू साइन कर सकती है। 8 एमओयू फाइनल हो चुके हैं और अन्य पर विचार-विमर्श चल रहा है। डीएमआरसी के निदेशक डॉ. जीएस टूटेजा ने बताया कि एक एमओयू अमेठी इंटरनेशनल के साथ, दो से तीन एमओयू जोधपुर एम्स और एक एमओयू जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी के साथ किया जाएगा। एम्स के साथ हड्डी रोग और बुजुर्गों के खाने के पोषक तत्वों जेएनवीयू के साथ ब्रेस्ट कैंसर पर एमओयू होगा। इसके अलावा डायरेक्टर मेडिकल एंड हैल्थ सर्विसेज राजस्थान, डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज जयपुर और कोटा सहित सीएमएचओ जोधपुर, जयपुर, कोटा, चूरू और चित्तौड़ के साथ एमओयू होगा।
> गर्भ निरोधक विधियों और ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार के लिए उपायों की कम स्वीकृति, कारण पर अध्ययन।
> मच्छर वैक्टर और कीटनाशक प्रतिरोध की वर्तमान स्थिति पर।
>बुजुर्ग ग्रामीणों के स्वास्थ्य, उचित मॉडल बनाना और पोषण की स्थिति।
>स्तन स्वयं परीक्षा, रेगिस्तानी महिलाओं के बीच एक स्वीकृति।
> बीजाणु एलिसा और नेस्टेड पीसीआर का उपयोग कर मलेरिया के प्रसारण के लिए जिम्मेदार वैक्टर की पहचान।
ये होगी एमओयू की रूपरेखा
कॉन्क्लेव में जुटेंगे देशभर के विशेषज्ञ
इसकॉन्क्लेव में जैव विज्ञान के क्षेत्र में सहयोगात्मक अनुसंधान को बढ़ावा देने के साथ विषय विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे। आईसीएमआर के डायरेक्टर डॉ. वीएम कटोच, कई मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी सहित करीब 250 विषय विशेषज्ञ इसमें शिरकत करेंगे। साथ ही 30 विशिष्ट वैज्ञानिक भी आएंगे। इनमें दिल्ली से एसके मेहरा, एम्स दिल्ली के डॉ. वाईके गुप्ता, हैदराबाद से डॉ. के गुरुप्रसाद, एम्स दिल्ली के आरएम पांडे प्रमुख हैं।
बुजुर्गों में हड्डी रोग, स्तन कैंसर, परिवार नियोजन मच्छरों की प्रतिरोध क्षमता आदि विषयों पर होंगे हस्ताक्षर