पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरटीओ में पूरे दिन सर्वर डाउन, लाइसेंस आरसी बनाने का काम प्रभावित

आरटीओ में पूरे दिन सर्वर डाउन, लाइसेंस आरसी बनाने का काम प्रभावित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. आरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को पूरे दिन सर्वर डाउन रहने से कंप्यूटर ठप रहे। इससे सैकड़ों लोगों को पूरे दिन लाइसेंस और स्मार्ट कार्ड आरसी बनवाने के लिए धूप में खड़े रहने के बावजूद निराश लौटना पड़ा। आरटीओ कर्मचारियों के अनुसार सर्वर गुरुवार शाम 4 बजे से ही डाउन हो गया था। शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे काम शुरू हो पाया। सर्वर डाउन होने के कारण लाइसेंस आरसी की फीस जमा नहीं हो पाई, ही कंप्यूटर टेस्ट हो पाए। इस कारण पूरे दिन सैकड़ों लोग परेशान होते रहे। पंजीयन अधिकारी डीटीओ मोहम्मद रफीक ने बताया कि जयपुर से तकनीकी खराबी होने के कारण सर्वर डाउन हो गया था। आरटीओ के कंप्यूटर आॅपरेटर्स के अनुसार कंप्यूटर के लिए तो कक्ष है और ही एसी की स्थाई व्यवस्था है। यहांं अत्याधुनिक सर्वर रूम भी नहीं होने के कारण कंप्यूटर गर्मी में मार नहीं झेल पा रहे हैं

500 लाइसेंस रोज बनते हैं

कंप्यूटर आॅपरेटर्स के अनुसार आरटीओ में प्रतिदिन औसतन 500-600 लोग लर्निंग स्थाई लाइसेंस बनवाने और आरसी का वैरिफिकेशन करवाने आते हैं। इसके अलावा 700 से 800 सौ लोग रोजाना स्मार्ट कार्ड आरसी बनवाने आते हैं।