पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5.71 करोड़ रुपए की बेहिसाब संपत्ति, स्टॉक निवेश उजागर

5.71 करोड़ रुपए की बेहिसाब संपत्ति, स्टॉक निवेश उजागर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. आयकर विभाग ने शहर के एक हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी और एक ज्वैलर के चार ठिकानों पर लगातार 20 घंटे सर्वे कर 5.71 करोड़ से अधिक की बेहिसाब संपत्ति निवेश उजागर किया है। इनकम टैक्स कमिश्नर द्वितीय ओपी मीणा के नेतृत्व में विभाग की जोधपुर, बाड़मेर, बालोतरा, मकराना और नागौर की पांच टीमों ने यह कार्यवाही की। इसमें संयुक्त आयकर आयुक्त तृतीय जयसिंह, उपायुक्त पीआर मिर्धा, आईटीओ निखिलेश पुरोहित सहित 35 अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

इन टीमों ने हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी ज्वैलर के यहां गुरुवार दोपहर 12 बजे सर्वे शुरू किया जो शुक्रवार सुबह 8 बजे तक चला। चार टीमें हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी के जालोरी गेट स्थित कार्यालय और बोरानाडा बासनी प्रथम चरण स्थित इकाई में सर्वे के लिए जुटीं। यहां से 5.31 करोड़ का अघोषित आय, बेहिसाब स्टॉक, जमीनों में निवेश पकड़ा है। एक टीम सरदारपुरा बी रोड स्थित ज्वैलर के यहां सर्वे करने गई। उसके शो रूम से 40 लाख 39 हजार 270 रुपए का अघोषित गोल्ड स्टाॅक, आभूषण नकदी इत्यादि पकड़ी। टीम के अनुसार नकदी 9 लाख रुपए से अधिक है। टीमों ने दोनों व्यापारियों के यहां से आवश्यक दस्तावेज खाते भी जांच के लिए जब्त किए हैं।