पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिगाड़ी में पथ संचलन का पूर्वाभ्यास आज

डिगाड़ी में पथ संचलन का पूर्वाभ्यास आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिगाड़ी में पथ संचलन का पूर्वाभ्यास आज

जोधपुर.शहरमें विजयादशमी पर निकलने वाले पथ संचलन के पूर्वाभ्यास के लिए माधव नगर में नगर कार्यवाहक किशनाराम सारण के सान्निध्य में पथ संचलन होगा। आरएसएस के नत्थाराम रिणवा ने बताया कि रविवार सुबह 7:30 बजे भारत पब्लिक स्कूल डिगाड़ी कलां से संचलन शुरू होगा। जो विभिन्न मार्गों से होता हुए पुन: स्कूल प्रांगण पहुंच विसर्जित होगा। इस अवसर पर कालूसिंह भाटी, प्रभुराम ढाचक, लालाराम भाटी, सोहन नायल, कमलेश चौधरी, मगाराम चौधरी, हरदेव शर्मा, शंभूदयाल आदि उपस्थित रहेंगे।

मांसंस्कारों की पाठशाला : साध्वी तत्वदर्शिता

जोधपुर.बच्चोंकी प्रथम गुरु माता होती है। मां संस्कारों की पाठशाला है। यह विचार साध्वी तत्वदर्शिता ने शनिवार को भवानी आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित मातृ सम्मेलन में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बालक स्कूल में कुछ घंटे ही रहता है, परंतु शेष समय घर ही व्यतीत करता है। घर पर मां ही बच्चों का ध्यान रखती है। मां अपने आप में त्याग का पर्याय है। मां की महिमा अनुपम है। कार्यक्रम में आशा जोशी, बाबूलाल गहलोत, संगीता चौरड़िया सहित अनेक शिक्षक अभिभावक उपस्थित थे।

कालकामाता मंदिर में रक्तदान शिविर आज

जोधपुर.श्रीकालका माता मित्र मंडल की ओर से रविवार सुबह 10 बजे कालका माता मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंडल के अध्यक्ष गोपालसिंह ने बताया कि नवरात्रा पर मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को पौधरोपण कर सुंदरकांड पाठ किया गया। 29 सितंबर को संत हरिराम शास्त्री के जन्म दिवस पर प्रवचन होंगे। वहीं 30 सितंबर को भजन संध्या होगी, जिसमें प्रकाश माली भक्ति रस की सरिता बहाएंगे।