- Hindi News
- प्रॉपर्टी डीलर के घर चोरी, अलमारी से चार लाख के नकदी जेवरात पार
प्रॉपर्टी डीलर के घर चोरी, अलमारी से चार लाख के नकदी-जेवरात पार
भास्कर न्यूज.जोधपुर. भगतकी कोठी विस्तार निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर के घर गुरुवार रात चोरों ने सेंध लगाकर पौने तीन लाख रुपए नकद, चार तोला सोने के जेवरात कपड़े आदि चुरा लिए। प्रॉपर्टी डीलर दीपावली पर पूजन के लिए बैंक में रखे जेवरात घर लाया था। शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने बताया कि भगत की कोठी विस्तार योजना निवासी मुकेश चौधरी पुत्र मोहनराम जाट ने शुक्रवार को रिपोर्ट दी कि दीपावली पर पूजन के लिए वह कुछ दिन पहले बैंक लॉकर में रखे आभूषण अपने घर लेकर आया था। गुरुवार रात वह घर की निचली मंजिल पर सो रहा था। इस दाैरान चोरों ने घर में प्रवेश कर दूसरी मंजिल पर बने कमरे के ताले तोड़ अलमारी में रखे पौने तीन लाख रुपए की नकदी, करीब चार तोला सोने के जेवरात जिसमें गले का हार, सोने की चैन, चार अंगूठियां, कानों के टोप्स सहित चांदी के सिक्के, 10 नई साड़ियां, कैमरा दो हजार रुपए से भरा एक छोटा पर्स चुरा ले गए।