पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्य समाज के प्रधान स्वामी आर्यवेश जोधपुर पहुंचे

आर्य समाज के प्रधान स्वामी आर्यवेश जोधपुर पहुंचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जोधपुर. सार्वदेशिकआर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के नवनिर्वाचित प्रधान स्वामी आर्यवेश शनिवार को हवाई मार्ग से जोधपुर पहुंचे। उनके साथ सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री बिरजानंद आर्य उपप्रधान संतराम आर्य भी थे। एयरपोर्ट पर उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया। यहां कुछ देर रुकने के बाद वे सड़क मार्ग से जालोर के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व स्वामी अग्निवेश प्रधान थे।

प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के उपमंत्री रामसिंह आर्य ने बताया कि देश में संचालित आर्य समाज की इकाइयों के नेतृत्व का जिम्मा स्वामी आर्यवेश को मिलने पर जालोर में उनका स्वागत सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जालोर के बाद फलौदी सहित अन्य शहरों में कार्यक्रम होंगे। आर्यवेश की अगवानी के लिए एयरपोर्ट के बाहर आर्य वीर दल राजस्थान के संचालक भंवरलाल आर्य, आर्य वीर दल जोधपुर के अध्यक्ष सिटी बस एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिसिंह आर्य, पूर्व अध्यक्ष अजीतसिंह गहलोत, विनोद आचार्य, लक्ष्मण सिंह, हेमंत शर्मा के साथ बड़ी संख्या में आर्य वीर मौजूद थे।

स्वामी अार्यवेश का जोधपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया।