पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाहिता ने पति पर लगाया घर से निकालने का आरोप

विवाहिता ने पति पर लगाया घर से निकालने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. एकयुवती ने कोर्ट में इस्तगासा पेश कर पति ससुराल पक्ष के खिलाफ शादी के बाद बेटा होने पर उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है। युवती ने शनिवार को उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में गोपाली निवासी अपने पति आश मोहम्मद पुत्र मोहम्मद कामिल और ससुराल पक्ष के खिलाफ पेश इस्तगासे में बताया कि करीब चार साल पूर्व दिल्ली में एलएलबी करने गई थी। वहां एक युवक से दोस्ती होने पर शादी की थी। बेटे को जन्म देने के बाद पति ससुरालवालाें का रवैया बदल गया और उन्होंने बेटे को अपने पास उसे घर से निकाल दिया। शास्त्रीनगर में न्यू पावर हाउस सेवन सेक्शन में रहने वाली दिव्या चौधरी पुत्री कुंभाराम चौधरी का आरोप है कि दिल्ली में फेसबुक के जरिए उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में रहने वाले आश मोहम्मद से दोस्ती हुई। उसके बाद 20 अप्रैल 2011 को उससे शादी कर ली। उसका पति सऊदी अरब के रियाद में जॉब करता है। शादी के कुछ महीनों बाद ससुरालवालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वे उससे नौकरानी की तरह दिनभर काम करवाते। उसके बेटा होते ही उसका पति सऊदी अरब से वापस आया और बेटे को अपने पास रख उसे घर से निकाल दिया।