- Hindi News
- डिस्कॉम इंजीनियरों ने दिया एक दिन का वेतन
डिस्कॉम इंजीनियरों ने दिया एक दिन का वेतन
डिस्कॉम इंजीनियरों ने दिया एक दिन का वेतन
जम्मूकश्मीर बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने के लिए जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों ने एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया। सचिव आरके सिंह ने बताया कि बिजली इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ जोधपुर बेजोड़ के सदस्यों ने कनिष्ठ अभियंता से मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारियों के एक दिन का वेतन अंशदान के रूप में देने का निर्णय लिया। प्रबंध निदेशक एनएम चौहान ने संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त तकनीकी अधिकारियों अभियंताओं के मूल वेतन से माह सितंबर के वेतन बिलों से एक दिन के मूल वेतन के समान राशि की कटौती करें।
रक्तदानशिविर आज
मानवसेवा संघ लाॅयंस क्लब जोधपुर ईस्ट के संयुक्त तत्वावधान में छठा रक्तदान शिविर रविवार को सुबह नौ से शाम चार बजे तक प्रतापनगर सेक्टर स्थित श्री महालक्ष्मी शिक्षण संस्थान में आयोजित किया जाएगा। संघ के संरक्षक प्रेम मालपानी ने बताया कि यह शिविर संत हरिराम शास्त्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।