- Hindi News
- निरीक्षण करने गए अधिकारी को मात्र दो विद्यार्थी ही उपस्थित मिले
निरीक्षण करने गए अधिकारी को मात्र दो विद्यार्थी ही उपस्थित मिले
जोधपुर . सर्वशिक्षा अभियान के संबलन कार्यक्रम के तहत शनिवार को अनुसूचित जाति, जनजाति निगम के परियोजना प्रबंधक निसार खान राजकीय माध्यमिक विद्यालय जालेली दईकड़ा गए। यहां उन्हें छठी से आठवीं कक्षा का निरीक्षण करने के साथ ही बच्चों को पढ़ाना भी था। लेकिन छठी आठवीं की पूरी क्लास अनुपस्थित थी और सातवीं कक्षा में केवल दो छात्राएं ही उपस्थित मिली। इस बारे में जब शिक्षकों से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि सभी बच्चे शादी में गए है। लेकिन बाद में जानकारी जुटाने पर पता चला कि गांव में एक भी शादी नहीं थी।
दसवींके बच्चे छठी कक्षा के सवाल नहीं कर पाए हल : बादमें अधिकारी खान ने सातवीं की उपस्थित दोनों छात्राओं से गणित अंग्रेजी के सवाल पूछे, तो वे एक का भी जवाब नहीं दे पाई। हालांकि उन्हें केवल छठी आठवीं कक्षा के बच्चों को पढ़ाने का ही टारगेट दिया गया था, लेकिन इन कक्षाओं के बच्चे नहीं आने पर खाली समय में उन्होंने दसवीं के बच्चों को छठी कक्षा के सवाल पूछे, तो वे भी जवाब नहीं दे पाए। इस पर उन्होंने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक बुलाई और अध्यक्ष मुन्नाराम को बच्चों में पढ़ाई के प्रति अवेयरनेस लाने को कहा। एससी एसटी निगम के परियोजना प्रबंधक निसार खान का कहना है कि यहां बच्चे अनुपस्थित मिले। और जो मिले उन्हें पढ़ना-लिखना भी नहीं रहा था।
निरीक्षण में मिली दो छात्राएं।