पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीआरएम कार्यालय में की सफाई

डीआरएम कार्यालय में की सफाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\\\"मरु गुलशन\\\' के 75वें अंक का लोकार्पण आज

जोधपुर . स्वच्छभारत अभियान के तहत रेलवे के अफसरों कर्मचारियों ने सुबह आठ बजे रेलवे स्काउट कमिश्नर रूपेश सिंघवी के नेतृत्व में डीआरएम कार्यालय परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की। अधिकारी-कर्मचारियों ने पहले पौधरोपण किया। बाद में मंडल रेल प्रबंधक राजीव शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक एके गुप्ता, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने झाडू लेकर सफाई शुरू की, तो कर्मचारी भी उत्साह से डीआरएम ऑफिस के हर उस कोने को ढूंढ़कर साफ करने लगे जहां नियमित सफाई नहीं हो पाती। महिला कर्मचारियों ने भी जोश के साथ अभियान में भागीदारी निभाई। करीब 12 ट्रॉली कचरा निकाला गया। रेलवे प्रवक्ता गोपाल शर्मा ने बताया कि 28 सितंबर को रेलवे कॉलोनियों में स्काउट गाइड की ओर श्रमदान कर सफाई की जाएगी।

कर्मचारियों ने पौधरोपण के बाद डीआरएम ऑफिस में सफाई की।