पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिप आर्थोप्लास्टी पर सीएमई का आयोजन

हिप आर्थोप्लास्टी पर सीएमई का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाेधपुर में शनिवार को करंट कॉन्सेप्ट ऑफ हिप आर्थोप्लास्टी विषयक सीएमई का आयोजन किया गया। एम्स के निदेशक संजीव मिश्रा वे कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाद में देशभर से आए विशेषज्ञों ने कहा कि एवैस्कुलर नेक्रोसिस में रक्त की सप्लाई कम होने और एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस जैसी बीमारी से हिप ट्रांसप्लांट की जरूरत युवाओं को भी होने लगी है। अस्थिरोग विशेषज्ञों ने हिप ट्रांसप्लांट में किस तरह की सर्जरी का डिसीजन लेना पुरानी तकनीक में एडवांसमेंट की चर्चा की गई। इसमें हिप ट्रांसप्लांट की मेटल ऑन मेटल, मेटल ऑन पोली और पोली ऑन पोली पद्धति की चर्चा की गई। शैल्बी अस्पताल अहमदाबाद से डॉ.जवाहर पचोरे, दिल्ली एम्स से डॉ.विवेक डाॅ.विजय कुमार, फोर्टिस चंडीगढ़ से डॉ.रमेश, नारायण हृदयालय जयपुर डॉ.नीरज अग्रवाल, डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में ऑर्थोपेडिक विभाग के हैड डॉ.एसके भास्कर, वेदांता गुड़गांव से डॉ.विवेक शर्मा, मैक्स दिल्ली से डॉ.अनिल अरोड़ा ने संबोधित किया। अंत में आयोजन सचिव एम्स जोधपुर के डॉ.अभय एल्हांस और सह सचिव दिवेश जालान ने आभार जताया।