पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी को व्यवहार में अपनाना आसान है: शर्मा

हिंदी को व्यवहार में अपनाना आसान है: शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर. शुष्कवन अनुसंधान संस्थान (आफरी) में चल रहे हिंदी पखवाड़े का समापन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि जेएनवीयू के हिंदी विभाग के अध्यक्ष रामवीरसिंह शर्मा ने कहा कि हिंदी भाषा में कोई समस्या नहीं है। यह सुदृढ़ एवं सरल है, इसे आम व्यवहार में अपनाना आसान है। उन्होंने कहा कि साहित्यकारों ने हिंदी को विश्व की भाषाओं में उच्च स्थान पर पहुंचा दिया है। आफरी के निदेशक एनके वासु ने कहा कि हिंदी में शोध कार्यों को प्रकाशित कर आमजन तक पहुंचाने से ही इसकी उपयोगिता बढ़ाई जा सकती है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. आईडी आर्य, डाॅ. एसआई अहमद एवं डाॅ. रंजना आर्य में भी संबोधित किया। कृषि वानिकी एवं विस्तार के विभागाध्यक्ष उमाराम चौधरी ने कविता ‘क्यूं जावों परदेस’ सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। हिंदी के प्रो. श्रवण कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।