पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएचईडी कर्मचारियों के प्रमोशन की लिस्ट तैयार

पीएचईडी कर्मचारियों के प्रमोशन की लिस्ट तैयार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एप्रूवल के लिए जयपुर भेजी, मंजूरी के बाद जारी होगी

जोधपुर. पीएचईडीने तकनीकी वर्ग के विभिन्न ट्रेड के कर्मचारियों की अस्थाई वरिष्ठता सूची तैयार कर ली है। इसे एप्रूवल के लिए जयपुर स्थित मुख्यालय भेजा गया है, जहां से चीफ इंजीनियर की मंजूरी के बाद जल्द जारी कर दिया जाएगा। पीएचईडी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से वर्षों से पीएचईडी के कर्मचारी हेल्पर के पद से ही रिटायर हो रहे हैं।

कर्मचारियों के आंदोलन के चलते विभाग ने शहर जिला वृत्त की अस्थाई वरिष्ठता सूची बनाने का कार्य किया, जो अब पूरा हो गया है। इसमें से शहर वृत्त की सूची पहले जारी होगी। इसमें तकरीबन 69 कर्मचारियों की पदोन्नति होगी। इसमें पंप ड्राइवर फिटर ट्रेड के करीब 40 कर्मचारी पदोन्नत होंगे। एसई सिटी कैलाश रामदेव ने बताया कि अस्थाई वरिष्ठता सूची बनाने के लिए शहर वृत्त के तीनों एक्सईएन कार्यालय से कर्मचारियों का रिकार्ड मंगवाकर यह सूची तैयार कर ली गई है। इधर, राजस्थान जलदाय श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष जेठाराम डूडी महामंत्री गोपीकिशन नेगी ने बताया कि विभाग की अस्थाई वरिष्ठता सूची के साथ वर्क चार्ज के पद पर दस साल पूरे करने वाले कर्मचारियों को भी पदोन्नति का लाभ मिलना चाहिए, जबकि विभाग द्वारा आज तक इस ट्रेड के कर्मचारियों को पदोन्नत नहीं किया गया।