पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माणक अलंकरण समारोह 2 को

माणक अलंकरण समारोह 2 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर . दैनिकजलतेदीप की ओर से दो अक्टूबर को सूचना केंद्र के गणेशीलाल व्यास उस्ताद सभागार में 32वें माणक अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। जलतेदीप के प्रधान संपादक पदम मेहता ने बताया कि वर्ष 2013 का माणक अलंकरण युवा पत्रकार राजेश दीक्षित को दिया जाएगा। विशिष्ट पुरस्कार (जनसंपर्क कर्मी) सहकारिता विभाग के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, विशिष्ट पुरस्कार (छायाकार-कार्टूनिस्ट) कार्टूनिस्ट कमलकिशोर शर्मा, विशिष्ट पुरस्कार (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) राजीव गौड़ तथा विशिष्ट पुरस्कार (जलतेदीप समूह) एमआर सिंघवी को प्रदान किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे। अध्यक्षता हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति सन्नी सबेस्टियन करेंगे। विशिष्ट अतिथि ऊन विकास बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह विश्नोई, राज्यसभा सदस्य नारायण पंचारिया, सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास शहर विधायक कैलाश भंसाली होंगे।

जीवणमाता मंदिर में नवरात्रा की धूम

चौहाबोसत्संग मंडली की ओर से मंडोर क्षेत्र स्थित जीवण माता मंदिर में नौ दिवसीय नवरात्रा महोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया जा रहा है। मंडली के भवनेश माथुर आनंदीलाल माथुर ने बताया कि घटस्थापना से प्रतिदिन पूजा-अर्चना के साथ अंबाजी की स्तुतियों को विभिन्न रागों में प्रस्तुत कर जीवण माता को रिझाया जा रहा है। समारोह में जगदीश मलेरिया, जोगेंद्र, दयालचंद माथुर, मनीष माथुर, मुरारीलाल, सुनील उमेश, उगमराज, इंद्रराज, नवनीत माथुर, बसंत नाग, सीपी माथुर, सुरेंद्र नाग, लोकेश, नरेंद्र, मुन्नासा, रामेश्वरलाल, राजेंद्र माथुर, भगवतीलाल, प्रेमलाल, आनंदीलाल महेशचंद सहित अनेक कार्यकर्ता सहयोग दे रहे हैं।