पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद शेखावत ने किया विजेता टीम का सम्मान

सांसद शेखावत ने किया विजेता टीम का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में विजय हासिल करके लौटे देचू के आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के 40 खिलाडिय़ों को जोधपुर सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत ने सम्मानित किया। शनिवार दोपहर स्कूल परिसर में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद शेखावत ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल का भी हमारे जीवन में बहुत महत्व है। इससे शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक स्तर भी सुदृढ़ होता है। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक गोविंद सिंह इंदा, मोतीसिंह, नरेंद्रसिंह जेठूसिंह ने छात्रों को खेल के बारे में उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने पर बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंभसिंह, पूर्व प्रधान उम्मेदसिंह, अगरसिंह सरपंच उम्मेदसिंह ने देचू पहुंचे सांसद शेखावत का स्वागत किया।

हैंडबॉलप्रतियोगिता में रही अव्वल :राज्य स्तरीय 14 वर्षीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में इसी विद्यालय की टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। इसमें प्रेमसिंह, डूंगरसिंह, थानसिंह, रावल तिबना, गोपाल भालू, हरि सिंह, लक्ष्मण टेपू, सुरेंद्र खारा रणजीत बामणू शामिल थे। इसी तरह, 17 19 वर्ष के वर्ग में महेंद्रसिंह, जेठूसिंह, शेरसिंह, सांगसिंह, दुर्गसिंह, तनसिंह, कुंदन, जितेंद्र जसवंत ने स्कूल का प्रतिनिधित्व किया। उधर, फुटबॉल टीम में गेंभरसिंह, सुरेंद्र, भूपेंद्र, सुरेश, जगदीश, भवानी, महेंद्र, पप्पाराम, श्रवण, पंकज, सौभाग्य, भोमाराम, महेंद्र, कुंभसिंह अशोक ने 14 17 वर्ष की प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व किया।

शेरगढ़. विजेताखिलाड़ियों के साथ सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत।