पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पखिंड़ा रै उड़ने जाइजे पावा गढ़ रै...

पखिंड़ा रै उड़ने जाइजे पावा गढ़ रै...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देर रात तक गरबा नृत्य की धूम

कापरड़ा. शारदीयनवरात्रा महोत्सव के तहत सजे माता के दरबार में चारों और गरबा डांडिया की धूम शुरू हो गई। नवरात्रा डांडिया महोत्सव समिति के अध्यक्ष डूंगरराम सेजु ने बताया कि शाम 8 बजे से महिलाएं, पुरुष, बच्चे युवा डांडिया की खनक पर झूमने लगते है। माता राणी भटियाणी का शृंगार कर आभूषण पहनाकर मंदिर को रोशनी से सजाया गया है और महिलाओं द्वारा मंगल गीत भजन गाए जा रहे है तथा मंगलवार से सुंदर कांड का पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह चौकीदारों के मोहल्ले में नवनिर्मित माताजी मंदिर में पहली बार डांडिया का आयोजन किया गया है।

ओसियां.सच्चियायमाता मंदिर में नवरात्रा महोत्सव में स्त्री, पुरुष श्रद्धालु सच्चियाय माता के दर्शन कर मन्नते मांगते नजर रहे हैं। वहीं मंदिर में भक्त अपने जात झडूले को लेकर मंदिर में रहे है। अपने मन्नत को पूरी करने के लिए भक्त पडियार पर नारियल चढ़ाते नजर रहे हैं। सुबह की आरती शाम की आरती के समय तो श्रद्धालुओं का सैलाब-सा उमड़ा रहता है। वहीं मंदिर परिसर में दिनभर सच्चियाय माता के जय जयकारे गूंजते रहते है। शाम के समय मंदिर परिसर धवल रोशनी में नहाया हुआ-सा नजर रहा है।

बाप. छताणियांका बास में नृत्य की प्रस्तुति देते बाल कलाकार।

फलौेदी. नवरात्रोंके दौरान गरबा कर रही महिलाएं युवतियां।