- Hindi News
- बूथ स्तर पर सदस्य बनाने में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता: पंचारिया
बूथ स्तर पर सदस्य बनाने में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता: पंचारिया
राज्यसभासदस्य भाजपा के प्रदेश महामंत्री नारायण पंचारिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सदस्य बनाने के अभियान को लक्ष्य रूप में पूरा करने में जुटें। शास्त्री सर्किल स्थित स्टील भवन सभागार में आयोजित शहर जिला सदस्यता अभियान के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए पंचारिया ने कहा कि 14 से 24 फरवरी तक बूथ स्तर पर चलने वाले अभियान में सभी को दो सौ सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करना है। कार्यक्रम में विधायक सूर्यकांता व्यास, शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, सदस्यता संयोजक शिवकुमार सोनी पार्टी के मंडल अध्यक्ष तथा नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। शहर जिलाध्यक्ष जोशी ने बताया कि बूथ स्तर तक के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल स्तर पर बैठकों को दौर शुरू हो चुका है।
बैठक मेें बूथ स्तर पर सभी को 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया।
सिटी रिपोर्टर | जोधपुर