- Hindi News
- मेडिकोज ने कॉलेज की सफाई कर निकाली स्वाइन फ्लू जागरूकता रैली
मेडिकोज ने कॉलेज की सफाई कर निकाली स्वाइन फ्लू जागरूकता रैली
क्लीन कैंपस प्रोग्राम-2 का आयोजन
हेल्थरिपोर्टर | जोधपुर
डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिकोज ने गुरुवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत क्लीन कैंपस प्रोग्राम-2 का आयोजन किया। इसके तहत पूरी कॉलेज परिसर की सफाई की गई। हर क्लास को चमकाया गया।
इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एवं डॉक्टर्स ने भी सफाई अभियान में भागीदारी निभाई। मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष हरिसिंह साऊ ने बताया कि सभी मेडिकोज ने अपने घर आस-पड़ोस को स्वच्छ रखने की शपथ भी ली। इसके बाद दोपहर में स्वाइन फ्लू जागरूकता रैली निकाली गई। मेडिकल कॉलेज कैंपस से शुरू हुई रैली को प्रिंसिपल डॉ. अमिलाल भाट की उपस्थिति में रवाना हुई। रैली में मेडिकोज स्वाइन फ्लू जागरूकता के पोस्ट बैनर लेकर चल रहे थे। साथ ही स्लोगन के माध्यम से लोगों को बचाव के उपाय भी बताए। यह रैली एमडीएमएच पहुंच संपन्न हुई।
रैली में मेडिकोज स्वाइन फ्लू जागरूकता के पोस्टर बैनर लेकर चल रहे थे।