- Hindi News
- चौकीदार दंपती की हत्या के आरोपियों का सुराग नहीं
चौकीदार दंपती की हत्या के आरोपियों का सुराग नहीं
चौपासनीहाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में बिड़ला डे स्कूल के सामने स्थित कुलदीप विहार आवासीय योजना में रहने वाले चौकीदार दाऊसिंह उसकी प|ी ललिता की हत्या के आरोपियों का गुरुवार को खुलासा नहीं हो पाया। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन सुबह से चौहाबो पुलिस थाने के बाहर जमे रहे। शाम को पुलिस के आश्वासन पर वे पोस्टमार्टम के बाद शवों को लेकर पैतृक गांव राजसमंद जिले के भीम रवाना हुए। इधर, पुलिस दिनभर आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी रही।
गौरतलब है कि मंगलवार रात को अज्ञात हमलावरों ने चौकीदार दाऊसिंह उसकी प|ी ललिता की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। रात भर उनके मासूम बच्चे चंचल (5) डेढ़ साल का गोलू शव के साथ बैठे रोते-बिलखते रहे। सुबह उनके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे, तब हत्या का पता चला। दाऊसिंह के चाचा शंकरनगर निवासी गोपसिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की।
एडीसीपी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि पुलिस मामले में जानकारी जुटा रही है। पड़ोसियों से पूछताछ कॉल डिटेल को खंगाली जा रही है। दोनों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए है।