- Hindi News
- सरकार सर्व समाज के विकास उन्नति को तत्पर : माहेश्वरी
सरकार सर्व समाज के विकास उन्नति को तत्पर : माहेश्वरी
राज्यकी जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि सरकार सभी समाज के विकास एवं उन्नति के लिए हमेशा तत्पर है। समाज के लोगों को भी देश हित के काम करने चाहिए। वे गुरुवार को रातानाडा स्थित माहेश्वरी बगेची में समाज की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रही थीं। समारोह में राज्य मंत्री का चुंदड़ी ओढ़ा स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।
समारोह में समाज के मंत्री दामोदर बंग ने समाज स्तर पर चल रही गतिविधियों आगामी योजनाओं की जानकारी दी। जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी ने पार्षद हरिगोपाल राठी अलवाणा ग्राम के नवनियुक्त सरपंच भगवानचंद भट्टड़ का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस मौके पर सुरेश राठी, नंदकिशोर शाह, सत्यनारायण भटड़, दामोदर लोहिया, आेमप्रकाश लाहोटी, योगेंद्र माहेश्वरी, कमलकिशोर चंडक, भंवरलाल गांधी, विनोद तापड़िया, जुगल झंवर आदि उपस्थित थे। अंत में संयोजक राजेश लोहिया ने आभार जताया।
जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी का बुधवार को रातानाडा स्थित माहेश्वरी बगेची में अभिनंदन किया गया।