पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सस्पेंड वनकर्मी सहित डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सस्पेंड वनकर्मी सहित डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डांगियावाससे देवलिया राजमार्ग पर हरे-भरे पेड़ों को काटने के मामले में गुरुवार को विभाग द्वारा वनकर्मी सहित 18 लोगों के खिलाफ बनाड़ डांगियावास थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इससे पूर्व थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर नाराज ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद वहां मौजूद अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक आरके त्यागी ने जांच का आश्वासन दिया और एसीएफ विधुशेखर दवे रेंजर हेमेंद्र त्रिवेदी को तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि क्षेत्रीय वन अधिकारी (रेंजर) त्रिवेदी द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार 6 से 8 फरवरी के दौरान डांगियावास से देवलिया तक 16 मील टांका के बीच कुछ लोगों द्वारा वनकर्मी प्रभुराम राव की मौजूदगी में हरे-भरे पेड़ों को अवैध रूप से काटा गया। पेड़ों को काटने के बाद लकड़ियों की चोरी की गई। वनकर्मी राव को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि वनकर्मी राव के अलावा पेड़ काटने वाले देवाराम, गोपाराम, गोविंदराम, संजय, श्रवण गोयल, बागाराम, बुद्धाराम, पोपाराम, श्रवण, ओमप्रकाश, श्यामलाल, अशोक, पोकरराम, चेतन, भगवानराम, हीराराम, गोरधन राम, सद्दाम हुसैन आदि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि 8 से 10 पेड़ बनाड़ करीब 20 पेड़ डांगियावास थाने की सरहद में काटे गए हैं।