- Hindi News
- मांगें पूरी नहीं होने पर फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध
मांगें पूरी नहीं होने पर फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध
राजकीयसेवारत फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के आह्वान पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग मेडिकल कॉलेज के फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांधकर काम किया।
जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह ने बताया कि सरकारी सेवा में लगे फार्मासिस्टों का दो वर्ष का परिवीक्षा काल 7 माह पहले पूरा हो गया, लेकिन सरकार ने अब तक उन्हें स्थाई नहीं किया। वहीं उनके वेतन में भी विसंगतियां हैं। उनके एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर 11 फरवरी तक मांगे पूरी करने का अल्टीमेटम दिया था। लेकिन सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी। इसके विरोध में 20 फरवरी तक काली पट्टी बांध विरोध करेंगे। इसके बाद जयपुर स्वास्थ्य भवन पर धरना क्रमिक अनशन भी करेंगे।
एमडीएमएच में कार्यरत फार्मासिस्टों ने काली पट्टी बांध प्रदर्शन किया।