- Hindi News
- चिकित्सा शिविर में 43 मरीजों की हुई जांच
चिकित्सा शिविर में 43 मरीजों की हुई जांच
बालेसर| कस्बेमें गुरुवार को बस स्टैंड पर निशुल्क जनरल सर्जरी एवं स्त्री रोग चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 43 मरीजों की निशुल्क जांच की गई। गुरुवार को कस्बे के मुख्य बस स्टेशन पर शुभम अस्पताल जोधपुर जैन मेडिकल स्टोर बालेसर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क जनरल सर्जरी एवं स्त्रीरोग शिविर का आयोजन हुआ। इसमें आसपास के गांवों से आए 43 मरीजों की डाॅ. अजय कोठारी स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डाॅ. दिव्या कोठारी ने निशुल्क जनरल सर्जरी एवं स्त्री रोगों की जांच कर उनका आवश्यक उपचार किया। इस मौके फार्मासिस्ट रमेश कुमार जैन, जितेंद्र कुमार, शेरू सांखला सहित कई लोग मौजूद थे।