48 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच
बाप| राष्ट्रीयबाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत गठित मोबाइल हेल्थ टीम ने गुरुवार को स्थानीय राउमावि के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इनमें दो बच्चों को रैफर किया गया है। मोबाइल टीम के मेडिकल हेल्थ अधिकारी आयूष चिकित्सक डॉ. जमालुद्दीन ने बताया कि यह कार्यक्रम करीब 7-8 माह से बाप ब्लॉक में चल रहा है। इसमें स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जांच होती है। बाप में 48 बच्चों के स्वास्थ को देखा गया। इसमें दो बच्चों के दांत खराब होने पर रैफर किया गया है। रैफर किए जाने वाले बच्चों का निशुल्क उपचार पावटा सेटेलाइट अस्पताल जिला इकाई में किया जाता है। इसके लिए संबंधित संस्था प्रधान को भी उक्त बच्चे की मॉनिटरिंग करने के साथ अभिभावकों को जोधपुर भेजने के लिए प्रेरित करने को कहा जाता है।