बालेसर मथानिया में अभिभावक सम्मेलन कल
बालेसर| आदर्शविद्या मंदिर में शनिवार को अभिभावक सम्मेलन का आयोजन स्कूल प्रागंण में आयोजित होगा। प्रधानाचार्य राजेंद्र पालीवाल प्रचार प्रभारी रमेश कुमार दैय्या ने बताया कि शनिवार को स्कूल में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन विद्या भारती के प्रांत निरीक्षक गंगा विष्णु के सान्निध्य में संपन्न होगा।
मथानिया|आदर्शविद्या मंदिर में अभिभावक सम्मेलन 14 फरवरी को आयोजित होगा। प्रधानाचार्य रतनाराम चौधरी ने बताया कि आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक के प्रांगण में 14 फरवरी को दोपहर 3:15 बजे अभिभावक सम्मेलन होगा। इसमें विद्या भारती जोधपुर प्रांत के निरीक्षक गंगा विष्णु मुख्य वक्ता होंगे।