पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए पिलाया काढ़ा

स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए पिलाया काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | जिले के विभिन्न क्षेत्रों से

खेड़ापा| क्षेत्रमें स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूकता के लिए कस्बों में स्वाइन फ्लू की दवा का वितरण स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। आयुर्वेद कंपाउंडर भोमाराम चौधरी ने बताया कि खेड़ापा सहित आसपास के कस्बों में जाकर दवा का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को लवेरा कल्ला के माचरों की ढाणियों में काढ़ा पिलाया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गई।

भावी|पूराप्रदेश स्वाइन फ्लू के चलते हर क्षेत्र के स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सक टीमों द्वारा दिनरात दवाई पिलाने का कार्य जारी है। गुरुवार को क्षेत्र में आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर मोबाइल टीम आयुर्वेद चिकित्सालय भावी ने कई स्कूलों मे पहुंचकर स्वाइन फ्लू के बारे मे जानकारी दी। साथ ही जिन छात्र-छात्राओं को हाल ही दिनों खांसी जुकाम की शिकायत है, उन्हें मौके पर काढ़ा पिलाया गया और उन्हें दवाई देकर उन्हें नियमित रूप से लेने की सलाह दी। इस मौके पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर मोबाइल टीम से डाॅ. ज्ञानप्रकाश शर्मा, डाॅ. यशपाल चौधरी, रतनलाल सीरवी, नारायणलाल सीरवी, दरियाव, कुसुम मीणा, ममता, अंजना वर्मा, निर्मला दैय्या सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं साथ ही जोधपुर मोबाइल टीम सहित मौजूद थे।

पीपाड़शहर| निकटवर्तीकोसाणा ग्राम स्थित राजकीय आयुर्वेद औषधालय द्वारा पंचायत क्षेत्र की जय गुरु हस्ती माध्यमिक स्कूल में छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच करने के पश्चात स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए आयुर्वेदिक दवा पिलाई गई। गुरुवार को उक्त स्कूल में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए गोजिव्हादी क्वाथ दशमूल सहित तुलसी, नीम गिलोय, गुड़ का योग बनाकर क्वाथ तैयार कर विद्यार्थियों को पिलाया गया। इस दौरान वैद्य ओमप्रकाश विश्नोई ने ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू के बारे में महत्ती रूप से जानकारी देते हुए बचाव के बारे में सुझाव भी बताए। इस अवसर पर स्कूल सचिव नटवरलाल सारस्वत स्टाफगण ने भी विद्यार्थियों को स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए सुझाव बताए। इस दौरान गांव के गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे। उधर, दधिमति विद्या मंदिर के सचिव रामपाल ने बताया कि वैद्य विश्नोई के सान्निध्य में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए तैयार की गई आयुर्वेदिक दवा पिलाई गई।

धुंधाड़ा|कस्बेकीराजकीय स्कूलों में गुरुवार को आयुर्वेद विभाग द्वारा विद्यार्थियों को प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने को लेकर काढ़ा पिलाया गया। नोडल अधिकारी गीगाराम सुथार ने बताया कि आयुर्वेद विभाग द्वारा गुरुवार को नोडल क्षेत्र की कई स्कूलों में स्वाइन फ्लू सहित विभिन्न रोगों से बचाव के लिए प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने को लेकर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉॅ. श्यामलाल सुथार के नेतृत्व में सैकड़ों बच्चों को आयुर्वेद का काढ़ा पिलाया गया।