पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गृह विभाग ने गलती सुधारी, प्रमोट किए गए एएसपी को फिर से डीएसपी बनाया

गृह विभाग ने गलती सुधारी, प्रमोट किए गए एएसपी को फिर से डीएसपी बनाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गृहविभाग ने आखिरकार छह महीने पहले की गलती को सुधारते हुए एएसपी तुलसाराम को फिर से डीएसपी बनाने का निर्णय किया है। विभागीय पदोन्नति समिति की रिव्यू बैठक में किए निर्णय पर गुरुवार को गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने भी मोहर लगा दी है। अब प्रकरण की फाइल को अंतिम निर्णय के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी गई है। गृह विभाग का कहना है कि सीएमओ से फाइल आते ही पदावनति के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। मामला उस समय सामने आया जब गृह विभाग ने गत साल एक सितंबर को 51 आरपीएस अधिकारियों के पदोन्नति का आदेश जारी किया। पदोन्नत आरपीएस की सूची में जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के अतिरिक्त उपायुक्त तुलसाराम का नाम भी शामिल था। गृह विभाग के पास आई एक शिकायत के अनुसार वर्ष 2009 2011 में तुलसाराम जब एसीबी चौकी जालौर में कार्यरत थे तब उन्हें एसीबी के डीजी से सेवा नियमों के तहत सत्रह सीसी की सजा मिली थी।

गृह विभाग का कहना है कि सत्रह सीसी की सजा के दोनों मामले सर्विस रिकॉर्ड में आते हैं, लेकिन 28 29 अगस्त को हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में यह जानकारी नहीं दी गई थी। पुलिस मुख्यालय स्तर पर हुई गलती को पकड़ा नहीं जा सका। इस वजह से गृह विभाग से यह गलती हुई थी। मामला संज्ञान में आने के बाद रिव्यू डीपीसी का निर्णय किया गया। गत दिनों हुई बैठक में डीपीसी ने उनकी पदोन्नति को रोक दिया और अब फिर से पदावनत कर दिया गया है।

इधर..वायरलैस सेवा के तीन अफसरों को पदोन्नति

विभागीयपदोन्नति समिति ने वायरलैस विभाग के तीन अफसरों का पदोन्नत करने का निर्णय किया है। इसमें वायरलैस सेवा के दो अधीक्षकों को निदेशक और एक अतिरिक्त अधीक्षक को अधीक्षक बनाया गया है। निदेशकों में एक रिटायर हो चुके हैं, लेकिन उन्हें पदोन्नति के लाभ दिए जाएंगे। गृह विभाग का कहना है कि डीपीसी की सिफारिश को गृह मंत्री ने गुरुवार को मंजूरी दे दी। फाइल को बाद में सीएमओ को भेज दिया गया है।