पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेज 1 का शेष...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्विट्जरलैंडदूतावास को इसकी जानकारी भेजी गई है। मारवाड़ में स्वाइन फ्लू का प्रकोप वर्ष 2009 से शुरू हुआ। उसके बाद से अब तक इस बीमारी से पहली बार किसी विदेशी की मौत हुई है। वहीं अन्य मृतकाओं में दो प्रसूताएं भी है, तिलवासनी जोधपुर की सुमन (22) की मृत्यु बुधवार को हुई और पीपाड़सिटी की सुमन (21) की गुरुवार को हुई है। एमजीएच में भर्ती दोनों के हाल ही में डिलेवरी हुई थी। दोनों के नवजात बेटियां है। गुरुवार को हुई मृत्यु एमडीएमएच में भर्ती चौखा जोधपुर निवासी 26 वर्षीय हंसराज, एमजीएच में भर्ती नागौर जिले के दादरी निवासी 45 वर्षीय सीता और एमडीएमएच में भर्ती ब्यावर अजमेर निवासी 45 वर्षीय रहमान है। एमजीएच में भर्ती गांधी कॉलोनी पाली निवासी गर्भवती फुली (30) और नागौर के डीडवाना निवासी चैनाराम (36) की मृत्यु हुई बुधवार को हुई है। इन दोनों के पॉजिटिव की रिपोर्ट मरने के बाद गुरुवार को आई है। गुरुवार रात तक 84 नमूनों की जांच रिपोर्ट में 41 पॉजिटिव पाए गए। मेडिकल कॉलेज डेजर्ट मेडिसिन रिसर्च सेंटर (डीएमआरसी) दिल्ली की निजी लैब से 115 सैंपलों की रिपोर्ट आनी शेष हैं।

पांचसाल पहले जैसे हालात : स्वाइनफ्लू के कहर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज 42 दिनों में 266 लोग इस बीमारी की चपेट में चुके हैं। इनमें से 34 की मौत हो चुकी है। इतनी तीव्रता सितंबर 2009 में स्वाइन फ्लू के पहली बार प्रकोप के दौरान थी। उस दौरान चार माह में 546 पॉजिटिव मामले सामने आए थे, जिनमें 67 की मौत हुई थी।

जागरूकताके नाम पर खानापूर्ति : स्वाइनफ्लू से बचाव के लिए सबसे जरूरी लोगों में जागरूकता होना है, लेकिन इस बार इसको लेकर कोई प्रयास नजर नहीं रहे हैं। शहर में इक्का-दुक्का जगह पर ही पोस्टर चस्पां हैं। बस स्टैंड, एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग नहीं हो रही है। प्रशासन हर दिन मेडिकल कॉलेज में बैठक लेकर खानापूर्ति जरूर पूरी कर रहा है।

पर्यटनविभाग के पास गाइड लाइन नहीं, पर्यटन प्रभावित होने की आशंका : विदेशीपर्यटक जब भी भारत आते हैं तो उनका हेल्थ चैकअप होता है, लेकिन पर्यटकों के संबंध में स्वाइन फ्लू को लेकर स्थानीय स्तर पर कोई गाइड लाइन नहीं मिली है, हम अपने स्तर पर जागरूक करते हैं। स्वाइन फ्लू से स्विट्जरलैंड की महिला की मौत की सूचना मिली है। इससे पयर्टन प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि अभी किसी तरह की बुकिंग रद्द होने की सूचना नहीं है, मार्च तक टूरिस्ट सीजन है। -विकासपंड्या, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग, जोधपुर

दूतावास ही करेगा आगे का निर्णय : स्वाइनफ्लू पॉजिटिव स्विस महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों की ओर से जुटाई जानकारी के अनुसार उसे पहले लंग कैंसर भी था। पुलिस को जानकारी दे दी है। पुलिस स्विस दूतावास से जानकारी जुटाएंगी। उनकी सूचना पर शव का पोस्टमार्टम होगा। उसके बाद बॉडी को एम्बाइलिंग कर भेजा जाएगा। -डॉ. दीपक वर्मा, अधीक्षक, एमडीएमएच

राज्यमें...

एमओयूके दौरान सीएम ने कहा कि कि राज्य सरकार, राजस्थान को निवेश के लिये उपयुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। इस समय सीमेंट और ऊर्जा के क्षेत्र में निजी क्षेत्र के साथ भागीदारी हमारी प्राथमिकता में है। नवंबर में होने वाले रिसर्जेंट राजस्थान सम्मेलन से भी काफी उम्मीदें हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रिलायंस समूह की ओर से जैसलमेर जिले के धूड़सर में निर्मित 100 मेगावाट क्षमता के सोलर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट की शिलापट्टिका का अनावरण कर लोकार्पण किया। अनिल अंबानी ने कहा-हमारा समूह राज्य सरकार के साथ दीर्घकालिक सहभागिता करने का इच्छुक है।

अंबानी ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की तारीफ करते हुए उन्हें डायनेमिक और विजनरी लीडर बताया। राजे के विकास के विजन के साथ राजस्थान तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। राजस्थान की सौर ऊर्जा नीति देश की सर्वाधिक प्रगतिशील सौर ऊर्जा नीति है। राज्य में सौर ऊर्जा उत्पादन की संभावनाओं को देखते हुए राजस्थान को 50 हजार मेगावाट का लक्ष्य तय करना चाहिए

प्रेमीके...

इससेपहले की आरोपी भोमसिंह गांव से फरार होता, उससे पहले पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उसने प्रेमिका के साथ मिलकर संतोष की तलवार से हत्या करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद फलौदी एसडीएम राकेश कुमार शर्मा, एएसपी सत्येंद्रपाल सिंह, उप अधीक्षक सायरसिंह, लोहावट तहसीलदार मनमोहन व्यास सहित अन्य की मौजूदगी में शव बाहर निकलवाकर मौके पर ही पोस्टमार्टम कराया गया।

दिखावेके लिए गुमशुदगी दर्ज कराने थाने गई : पुलिसके अनुसार बुधवार को संतोष की प|ी अपने ससुराल के अन्य रिश्तेदारों के साथ थाने आई थी। यहां उसने अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराने के बहाने पुलिस रिश्तेदारों को गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो हकीकत सामने गई। दोनों आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपियों ने हत्या करने के बाद शव को एक रात तक घर में ही ड्रम में छुपाकर रखा था। दूसरे दिन शव को पहले ताे पॉलिथीन में लपेटकर एक बोरी में डाला और फिर बैलगाड़ी पर रखकर धोरों में ले गए। हालांकि, पुलिस का कहना है कि कुछ तथ्यों पर दोनों के बयान विरोधाभासी है, इसलिए इन्हें पुलिस रिमांड पर लेकर दुबारा गहनता से पूछताछ की जाएगी।