- Hindi News
- जेडीए| सर्किलपर करेगा फूड कोर्ट की दुकानों की नीलामी
जेडीए| सर्किलपर करेगा फूड कोर्ट की दुकानों की नीलामी
निगम और जेडीए के बीच शास्त्री सर्किल के क्षेत्राधिकार को लेकर पिछले पांच साल से झगड़ा चल रहा है। हालात ये हैं कि दोनों एजेंसियों के इस झगड़े में शहर के प्रमुख पिकनिक स्पॉट शास्त्री सर्किल का डवलपमेंट रुक गया है। साथ ही सौंदर्य भी दिनोदिन खराब हो रहा है। जेडीए ने फूड कोर्ट की दुकानों की नीलामी की घोषणा की है, इसके साथ ही दोनों एजेंसियां फिर आमने-सामने हैं। भास्कर ने पड़ताल की कि इस झगड़े के पीछे की असलियत क्या है।
जेडीए| सर्किलपर करेगा फूड कोर्ट की दुकानों की नीलामी
निगम|महापौरकी चेतावनी, नीलाम हुईं तो बुलडोजर चलवा दूंगा
क्षेत्राधिकार का विवाद, निगम और जेडीए आमने-सामने
भास्कर न्यूज | जोधपुर
जेडीएशास्त्री सर्किल पर फूड कोर्ट की चार दुकानों की नीलामी करेगा। इधर, इन दुकानों को लेकर निगम और जेडीए में ठन गई है। जेडीए की ओर से रविवार को नीलामी कार्यक्रम जारी होने के बाद महापौर रामेश्वर दाधीच इसके विरोध में उतर आए हैं। उनका कहना है कि अगर जेडीए निगम क्षेत्राधिकार में दुकानों भूखंड की नीलामी करेगा तो वे जनता को साथ लेकर शास्त्री सर्किल पर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि इसके बावजूद जेडीए ने दुकानों को नीलामी करने की कोशिश की तो निगम का दस्ता फूड कोर्ट की दुकानों को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर देगा। दरअसल, जेडीए निगम वर्तमान में वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में शहर में दोनों ही एजेंसियों की आेर से जारी 1200 करोड़ लागत के विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। जेडीए की हालत तो निगम से भी ज्यादा बदतर हो चुकी है। ठेकेदार बकाया भुगतान की मांग को लेकर जेडीए के बाहर धरने पर बैठे हैं।
नीलामी तय है, तैयारी पूरी है
जेडीएफूड कोर्ट की नीलामी करेगा। इसमें कोई संशय नहीं है। हमने तैयारी पूरी कर ली है। सरकार का कोई आदेश मिलेगा तो रोक लेंगे।
कन्हैयालालचौहान, एक्सईएनजेडीए (शास्त्री नगर प्रभारी)
नहीं होने दूंगा नीलामी, अनशन पर बैठ जाऊंगा : महापौर
जेडीएने पहले जब फूड कोर्ट बनाकर नीलामी की थी तब मैंने तत्कालीन सीईओ ओपी जैन को दुकानें तोड़ने का आदेश दिया था, लेकिन कलेक्टर के हस्तक्षेप से काम रोक दिया था। तब शास्त्री सर्किल निगम को देने की बात हुई थी। फूड कोर्ट की दुकानों की नीलामी नहीं होने दूंगा, अगर नीलामी की तो अनशन पर बैठ जाऊंगा। बुलडोजर चलवा दूंगा। रामेश्वरदाधीच, महापौर
विवाद के 14 साल
5 साल से दो एजेंसियों के झगड़े में बिगड़ी सर्किल की सूरत पार्किंग
जेडीए ने समझौता तो कर दिया, लेकिन फाइलें सौंपी ही नहीं
कहानीकरीब चौदह साल पहले की है। निगम ने हाउसिंग बोर्ड जेडीए (तत्कालीन यूआईटी) के साथ समझौता किया था। इसके लागू होने के बाद हाउसिंग बोर्ड जेडीए के सभी विकसित सेक्टर की पत्रावलियां, खाली भूखंड अन्य भूमि निगम क्षेत्राधिकार में गई थी, लेकिन जेडीए