पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोजती गेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाेधपुर| नगर निगम के साथ दैनिक भास्कर की पहल \\\"स्वच्छ जोधपुर स्वस्थ जोधपुर\\\' अभियान को साकार करने का जिम्मा उठाते हुए बड़ी संख्या में लोग आगे आए। हर छोटे-बड़े ने अपनी जिम्मेदारी समझी। सबसे पहले अपने घर से सफाई की शुरुआत की। बाद में गृहिणियों ने गली-मोहल्ले, बच्चों ने स्कूल-कॉलेज बाजारों में व्यापारियों ने हाथ में झाडू थामे और जुट गए सफाई करने में। इतना ही नहीं भविष्य में निरंतर श्रमदान करने अन्य लोगों को जागरूक कर अभियान से जोड़ने का भी संकल्प लिया। इधर, स्वच्छ भारत अभियान के तहत रेलवे कर्मचारियों ने डीआरएम कार्यालय में सफाई की।

लोगों ने जिम्मेदारी समझी, झाडू थामे और जुट गए सफाई करने

बीएसएफ

चौहाबो 14 सेक्टर

जेएनवीयू

रोडवेज

सोजती गेट व्यापारी संस्था ने रिया हाउस मार्केट परिसर में सफाई की। बरामदों में झाडू लगाकर कचरा एक स्थान पर एकत्रित किया। साथ ही अपने प्रतिष्ठान बाहर कचरा नहीं फेंकने की शपथ ली।

बीएसएफ मंडोर स्थित सीमांत मुख्यालय में महानिरीक्षक पीसी मीना के निर्देश पर मुख्यालय में स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। जवानों और अधिकारियों ने प्रशासनिक भवन, आवासीय परिसर, सड़क, सार्वजनिक स्थलों की सफाई की।

एसेंट एकेडमी चौहाबो के 250 बच्चों ने निदेशक महेंद्रसिंह गुर्जर के नेतृत्व में स्कूल के आसपास दो किलोमीटर क्षेत्र में घरों के बाहर झाडू लगाया। बच्चों को देख लोगों ने भी अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया।

जेएनवीयू छात्रसंघ अध्यक्ष भोमसिंह के नेतृत्व में छात्र हाथों में झाडू थाम सेंट्रल आॅफिस पहुंचे। करीब दो घंटे तक यहां सफाई कर भारी मात्रा में कचरा एकत्रित किया। यह अभियान विवि के विभिन्न संकायों में भी चलेगा।

राई का बाग बस स्टैंड पर लेखा वित्त प्रबंधक लालचंद चांडक के नेतृत्व में कर्मचारियों ने डीलक्स बस स्टैंड के वेटिंग रूम, इनक्वायरी, मैनेजर यातायात कक्ष, प्लेटफार्म ग्राउंड में झाडू लगाकर श्रमदान किया।