22 सितंबर को प्रकाशित
फोरलेन ही बनना चाहिए था सांगरिया ब्रिज, गड़बड़ कहां हुई जांच करेंगे
जोधपुर. राज्यके पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान ने कहा कि सांगरिया रेलवे ओवरब्रिज के मामले में मुझे पूरी जानकारी नहीं है। इसके निर्माण में कोई खामी रखी गई है, तो तथ्यात्मक रिपोर्ट मंगवाऊंगा। दैनिक भास्कर से बातचीत में सांगरिया ब्रिज को फोरलेन की बजाय टू लेन बनाने के सवाल के जवाब पर खान ने कहा कि यह ब्रिज पीडब्ल्यूडी ने नहीं बनाया, बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने तैयार किया है। इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है, मगर जयपुर-जैसलमेर को जोड़ने वाली रिंग रोड पर ब्रिज बनाया है, तो फोरलेन का ही बनाना चाहिए। जहां तक मेरी जानकारी में है, जोधपुर का नया शहर उसी रिंग रोड के आसपास ही बस रहा है। हाईकोर्ट का नया भवन भी उसी रोड पर है। मेरी समझ में नहीं रहा है कि यह ब्रिज टू लेन क्यों बनाया। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि ब्रिज के नीचे टूटी सड़क पीडब्ल्यूडी की है तो विभाग शीघ्र ही मरम्मत करवाएगा। ब्रिज के समीप पांच रास्तों पर चौराहे के निर्माण के लिए भी अफसरों को निर्देश दिए जाएंगे।
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने जताया आश्चर्य