- Hindi News
- निशुल्क मिलने वाली जमीन का शुल्क मांगने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी का एेतराज
निशुल्क मिलने वाली जमीन का शुल्क मांगने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी का एेतराज
जोधपुर. जोधपुरएयरपोर्ट विस्तार के लिए एयरफोर्स 37 एकड़ जमीन एयरपोर्ट ऑथोरिटी को उपलब्ध कराएगा। इसे लेकर गत 22 सितंबर को एयरपोर्ट ऑथोरिटी और एयरफोर्स ने संयुक्त सर्वे कर यहां मौजूद एयरफोर्स की सुविधाओं आधारभूत संरचना की जानकारी ली। इन्हें शिफ्ट करने के लिए आने वाले खर्च काे वहन करने के लिए एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने सहमति दे दी है। शनिवार को हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में ऑथोरिटी ने निशुल्क दी जाने वाली 37 एकड़ जमीन का शुल्क वसूलने पर एतराज जताया। सांसद गजेंद्रसिंह शेखावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक ओपी शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ सालों की तुलना में जोधपुर में शेड्यूल फ्लाइट मूवमेंट कम हुआ है, लेकिन यात्री भार बढ़ रहा है।
एयरपोर्ट विस्तार को लेकर बैठक