- Hindi News
- ऑथोराइजेशन प्रमाण पत्र के लिए कल तक हो सकेंगे आवेदन
ऑथोराइजेशन प्रमाण-पत्र के लिए कल तक हो सकेंगे आवेदन
जोधपुर. परिवहनविभाग में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने में उपयोग ली जा रही 250 मिनी सिटी बसों में से मात्र 70 के संचालकों ने ऑथोराइजेशन सर्टिफिकेट लेने के लिए आवेदन किया है। डीटीओ (तृतीय) नवलकिशोर राठौड़ के अनुसार आवेदन करने वाले बस संचालकों को सोमवार मंगलवार को ऑथोराइजेशन प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। जिन लोगों ने किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं किया है अथवा आवेदन से वंचित रह गए हैं, वे मिनी बस संचालक सोमवार तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद ऐसी स्कूली मिनी बसों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रूट परमिट रद्द किया जा सकता है।