पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वृद्धा ने बदमाशों से संघर्ष कर बचाई आधी चेन

वृद्धा ने बदमाशों से संघर्ष कर बचाई आधी चेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जोधपुर| दोबाइक सवार बदमाश शुक्रवार को मंदिर से घर लौट रही वृद्धा के गले से चेन छीनकर भागने लगे तब वृद्धा ने हिम्मत दिखाते हुए उनसे संघर्ष किया और आधी चेन बचा ली। घटना सरदारपुरा थाना क्षेत्र में हुई। सरदारपुरा थाना पुलिस ने बताया कि सरदारपुरा प्रथम बी रोड मकान नंबर 115 निवासी हितेंद्र पुत्र हीराचंद जैन ने शुक्रवार को पुलिस में रिपोर्ट दी कि उसकी माता धापू देवी शुक्रवार को भैरूबाग मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर लौट रही थी। इस दौरान मेहता भवन के पास एक सफेद स्कूटी पर हेलमेट पहनकर आए दो बदमाशों ने उनके गले पर झपटा मारा और चेन तोड़ कर भागने लगे। इस पर उन्होंने बदमाशों से संघर्ष किया और आधी चेन को पकड़ लिया। इसके बाद बदमाश आधी चेन तोड़ कर मौके से भाग गए।