- Hindi News
- ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
भास्कर न्यूज. जोधपुर| चौपासनीरोड पांचवीं पुलिया स्थित कोठारी अस्पताल में शनिवार शाम एक महिला की उपचार के बाद मौत हो जाने पर आक्रोशित परिजनों ने हंगामा किया और अस्पताल के कांच फोड़ दिए। कुड़ी हाउसिंग बोर्ड निवासी रीता प|ी मुन्ना मंडल (40) को शुक्रवार दोपहर पेट दर्द होने की शिकायत पर भर्ती करवाया गया था। परिजनों का आरोप है कि भर्ती कराने के दो घंटे बाद ही करीब चार बजे उसका बिना बताए अपेंडिक्स का ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया। शनिवार दोपहर को उन्हें एक इंजेक्शन लगाया, जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई। वहीं अस्पताल के डॉ. सौरभ कोठारी ने कहा कि महिला के परिजन शुक्रवार रात को पेट दर्द की शिकायत पर इमरजेंसी में लेकर आए थे। मरीज को अपेंडिक्स की समस्या था। ऑपरेशन से पहले ही परिजनों को महिला के हीमोग्लोबिन कम होने से अवगत करा दिया गया था। उसे चैरिटी से रक्त चढ़ाया गया था। ऑपरेशन के बाद तबियत ठीक थी। लेकिन शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई।