- Hindi News
- चित्रगुप्त जयंती 25 को शोभायात्रा निकलेगी
चित्रगुप्त जयंती 25 को शोभायात्रा निकलेगी
जोधपुर| चौपासनीकायस्थ समाज विकास संस्थान के बैनर तले कायस्थ समाज के अाराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की जयंती पर 25 अक्टूबर को भैया दूज पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। शनिवार को स्व. प्रतिभानंद के शिष्य प्रकाशनंद के सान्निध्य में शोभायात्रा को लेकर तैयार की गई पुस्तक पोस्टर का विमोचन अतिथियों ने किया गया। कार्यक्रम में कायस्थ जनरल सभा के अध्यक्ष ओपी माथुर, कैलाश रूपराय, अमित माथुर, वीसी माथुर, सुरेंद्र नाग, नरेंद्र माथुर, कमलेश माथुर, संदीप माथुर सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।संस्थान के अध्यक्ष देवेंद्र माथुर एवं महासचिव जगदीशलाल माथुर ने बताया कि चित्रगुप्त जयंती पर सूंथला चूंगीनाके के निकट हिंगलाज नगर स्थित चित्रांश टेंट पर भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर के समक्ष पूजा अर्चना होगी। इसके बाद अतिथि हरी झंडी बताकर शोभायात्रा को रवाना करेंगे। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हए कायस्थ सामुदायिक भवन पहुंचकर विसर्जित होगी। शोभायात्रा में 101 झांकियां शामिल होंगी।
चित्रगुप्त जयंती समारोह संबंधी पोस्टर का विमोचन शनिवार को किया गया।