- Hindi News
- जेको चवंदो झूलेलाल तहंजा थींदा बेड़ा पार...
जेको चवंदो झूलेलाल तहंजा थींदा बेड़ा पार...
जोधपुर | सिंधीसमाज के दो दिवसीय असूचंड मेले का समापन श्रीराम नगर स्थित राम मंदिर में शनिवार देर रात पल्लव की रस्म के साथ हुआ। इसके पहले ईष्टदेव झूलेलाल का बहराणा साहब, डांडिया छेज, रात को सिंधी लोक गीतों के रंगारंग कार्यक्रम हुए। इसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने शिरकत की। मेले में सिंधी लोक गीत लाल मुंह जी पथ रख जा भला झूलेलाल..., जेको चवंदो झूलेलाल तहंजा थींदा बेड़ा पार...आदि पर सभी झूम उठे। पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष राम तोलानी, प्रभु ठारवानी अशोक पारवानी के अनुसार बाबा शंकरदास चंगुलानी जेठानंद आसवानी के सान्निध्य इंद्रकुमार टहलियानी, खेमचंद गोकलानी, रमेश खटवानी, लक्ष्मण खेतानी, पत्रकार केडी इसरानी, गोविंदराम इसरानी, कन्हैयालाल पंजाबी, महेश खेतानी, दीपक मोरदानी, गोविंद भाग्या, मनु थदानी, अशोक बालानी, भरत अवतानी, कमलेश लिमानी, दिनेश भंभानी, रवि जसवानी, हरीश हिरदानी, प्रीतम जसवानी के नेतृत्व में मेले का समापन हुआ। इस मौके पर धर्मदास जेठवानी, राजू संभवानी, तेजू मनवानी, गोविंद भाग्या संजय चंदीरमानी का सम्मान किया गया।
असूचंड मेले के समापन पर उपस्थित समाजबंधु।