छात्रसंघ ने सायंकालीन संकाय बंद करवाया
छात्रसंघ ने सायंकालीन संकाय बंद करवाया
जोधपुर.विभिन्नसमस्याओं को लेकर शनिवार को छात्रसंघ उपाध्यक्ष कृष्णपालसिंह लवेरा पूर्व सचिव महेंद्रसिंह दांतल की अगुवाई में छात्रों ने जेएनवीयू का सायंकालीन अध्ययन संस्थान बंद करवाया। लवेरा ने बताया कि समय पर कक्षाएं नहीं लग रही हैं और ही पुस्तकालय में नए पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध हैं। प्रदर्शन में छात्रसंघ अध्यक्ष भोमसिंह राठौड़, एबीवीपी जिला संयोजक भूपेंद्रसिंह सांकड़ा, जनकसिंह, हनुवंतसिंह, सहित अनेक छात्र शामिल थे।